नई दिल्ली। देशभर में आज स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ का जश्न ( 75th independence day 2021) मनाया जा रहा है। वैसे तो आजादी के इस दिन की तारीख की तुलना 26 जनवरी को छोड़कर अन्य किसी तारीख से नहीं की जा सकती, लेकिन एक तारीख ऐसी भी थी जो आजादी के लिए भारतीयों को जहन में थी और इसी तारीख को वे पसंद भी करने लगे थे। दरअसल भारतीय 15 अगस्त 1947 को आजादी नहीं चाहते थे।