
Independent MLA Sombir Sangwan withdraw his support from Harayana govt
नई दिल्ली। किसान आंदोलन को पूरे देश से समर्थन मिल रहा है। यहां तक कि भीम आर्मी भी किसानों के समर्थन में दिल्ली पहुंच चुकी है। वहीं दूसरी ओर हरियाणा सरकार में निर्दलीय विधायक ने अपना समर्थक यह कहकर वापस ले लिया है कि सरकार की ओर से किसानों पर काफी अत्याचार किए हैं। वो किसानों के साथ हैं और उनके लिए खड़े हुए हैं।
जानकारी के अनुसार निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। चरखी दादरी से निर्दलीय विधायक ने कहा कि किसानों पर किए गए अत्याचारों के मद्देनजर, मैं वर्तमान सरकार को अपना समर्थन वापस लेता हूं। आपको बता दें कि दिल्ली के बॉर्डर पर पंजाब और हरियाणा के किसान केंद्र के 3 कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। आज देश 32 यूनियनों और सरकार के बीच 3 बजे विज्ञान भवन में बैठक होने जा रही है।
Published on:
01 Dec 2020 01:49 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
