मौसम विभाग ने आगे कहा कि दक्षिण पश्चिम और दक्षिण दिल्ली के कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें (Rian In delhi) पड़ सकती हैं। इसके अलावा हरियाणा के झज्जर और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस में अगले दो घंटे में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (Uttarakhand) में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम व कुछ स्थानों पर भारी वर्षा अगले दो-तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना है।