
नई दिल्ली: अक्सर नए-नए ऑफर और डिस्काउंट के लिए जानी जाने वाली विमान कंपनी एयर इंडिया ने शुक्रवार को एक नई घोषणा की है। सरकारी विमान कंपनी एयर इंडिया ने मौजूदा समय में कार्य कर रहे सैनिकों, छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अपने मूल किराए में 50 प्रतिशत की छूट का ऐलान किया है।
छात्रों के लिए तय है उम्र सीमा
एयर इंडिया ने बताया है कि कंपनी ने ये घोषणा सेवारत सैनिकों तथा उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ उन छात्रों के लिए भी दी है जो किसी केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त या फिर सहायता प्राप्ता संस्थानों के छात्रों के लिए ये घोषणा की है। इसके अलावा यात्रा के समय 60 साल की उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक के लिए भी ये छूट होगी। छात्रों के लिए उम्र सीमा 12 से 26 साल रखी गई है।
कम से कम सात दिन पहले करानी होगी बुकिंग
केंद्र या राज्य सरकारों द्वारा मान्यता प्राप्त अथवा सहायता प्राप्त संस्थानों में कम से कम एक साल के पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी यह सुविधा मिलेगी। एयर इंडिया के इस ऐलान के बाद लाभार्थी 1 सितंबर से ही इस सुविधा का फायदा उठा सकेंगे। यह घरेलू मार्गों पर इकोनॉमी श्रेणी के लिए मान्य होगी और मूल किराये की चुनिंदा सीमा पर लागू होगी। इसके लिए बुकिंग कम से कम सात दिन पहले करानी होगी। एयर इंडिया समय-समय पर ग्राहकों के लिए कई तरह के डिस्काउंट ऑफर लेकर आती रहती है। इससे पहले इसी महीने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एयर इंडिया ने अब तक का बेहतरीन ऑफर घोषित किया था। इसमें 9 से 15 अगस्त के बीच टिकट बुक करवाने वाले को भारी का ऐलान किया गया था। घरेलू फ्लाइट पर सबसे कम किराया 1199 रुपए है और विदेश की सबसे सस्ती फ्लाइट 15999 रुपए था।
कर्मचारियों के रिन्यूवल को डाला होल्ड पर
इसके अलावा आज एयर इंडिया ने एक और बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, कंपनी ने कर्मचारियों के कांट्रैक्ट रिन्यूवल (नवीकरण) को होल्ड पर डाल दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार इसमें विनिवेश की संभावनाएं तलाश रही है। यह जानकारी लाइव मिंट में प्रकाशित एक रिपोर्ट के जरिए सामने आई है।
Published on:
01 Sept 2017 07:03 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
