
फानी चक्रवाती तूफान ने ओडिशा में कहर बरपाया है। फानी की चपेट में आने से ओडिशा के कई इलाके प्रभावित हैं। पीड़ितों की मदद में नौसेना के जवान दिन रात लगे हुए हैं।

फानी चक्रवाती तूफान से ओडिशा में प्रभावित लोगों के लिए भारतीय सेना ने मदद का हाथ बढ़ाया है।

नेवी के जवानों ने पुरी जिले के पास प्रभावित गांवों में राहत शिविर और सामुदायिक रसोई स्थापित की है।

सामुदायिक रसोई आईएनएस चिल्का की ओर से बनाई गई है। यहां जवान फानी से पीड़ित लोगों के लिए खाना बना रहे हैं।

नेवी के जवान फानी से प्रभावित दूर-दराज के क्षेत्रों में जा रहे हैं और गर्म खाना बांट रहे हैं। इस काम में वे 24 घंटे लगे हुए हैं।

फानी से पीड़ित लोगों को भारतीय नौसेना की ओर से चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

भारतीय नौसेना के तीन जहाज ओडिशा के प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में लगे हैं।