2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News : अब हफ्ते में तीन दिन चलेगी किसान रेल, ये होगी टाइमिंग और रूट, जानें पूरी डिटेल

Kisan Rail : एक महीने के अंदर किसान रेल में लोडिंग में हुई 4 गुना वृद्धि, सफलता को देख बढ़ाए गए फेरे आज से लागू हो रही नई व्यवस्था, किसानों को माल लाने और ले जाने में इस ट्रेन से होती है आसानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 8 Sep 2020, 11:29 AM IST

kisan_rail1.jpg

Kisan Rail

नई दिल्ली। किसानों को राहत देने के लिए भारतीय रेलवे ने कोरोना काल में किसान रेल (Kisan Special Parcel Train) नाम से एक नई ट्रेन की शुरुआत की थी। जो उन्हें फल और सब्जियों को एक से दूसरे जगह ले जाने में मदद करती है। पहले ये ट्रेन साप्ताहिक चलाई जा रही थी, लेकिन इसकी पॉपुलैरिटी को देख रेलवे ने इसे हफ्ते में तीन दिन चलाने का फैसला लिया है। ये व्यवस्था 8 सितंबर यानि आज से लागू कर दी गई है।

किसान रेल एक महीने से चलाई गई है। रेलवे (Indian Railways) के मुताबिक तब से अब तक इसकी लोडिंग लगभग 4 गुना बढ़ गई है। किसानों को इससे काफी राहत मिली है। उन्हें माल लाने और ले जाने में आसानी होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए देवलाली-मुजफ्फरपुर किसान रेल (Devlali-Muzaffarpur-Devlali Kisan Rail) के फेरे को बढ़ाकर सप्ताह में तीन दिन कर दिया गया है। इतना ही नहीं सांगोला-मनमाड-दौंड के बीच भी किसान रेल (Sangola-Manmad-Daund Link Kisan Rail) सप्ताह में तीन दिन चलेगी।

रेल मंत्रालय के अनुसार किसान रेल को 7 अगस्त से चलाया गया था। उस वक्त लोडिंग 90.92 टन की थी। 14 अगस्त तक लोडिंग 99.91 टन और 21 तक 235.44 टन हो गई। इसके बाद इसे सप्ताह में दो बार किया गया, लेकिन 1 सितंबर को 354.29 टन लोडिंग हुई। इसलिए अब ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाया जाएगा। इससे लोडिंग में और वृद्धि की संभावना है।

ये होगा ट्रेनों का रूट
1.ट्रेन संख्या 00107 8 से 25 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को देवलाली से 18.00 बजे रवाना होगी। तीसरे दिन 04.45 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन में देवलाली से 5 पार्सल वैन होंगी।

2.ट्रेन संख्या 00108 किसान रेल 10 से 27 सितंबर तक हर गुरुवार, शनिवार एवं सोमवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन से 08.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13.00 बजे मनमाड पहुंचेगी।

3.ट्रेन संख्‍या 00109 प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को सांगोला से 08.00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 18.30 बजे मनमाड पहुंचेगी।

4.ट्रेन संख्‍या 00110 प्रत्येक शुक्रवार, रविवार एवं मंगलवार को मनमाड से 14.00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 18.15 बजे दौंड पहुंचेगी।