1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रिटेन में कोरोना की तीसरी लहर के संकेत, भारतीय मूल के वैज्ञानिक ने चेताया

ब्रिटेन के पीएम बॉरिस जॉनसन से 21 जून से लॉकडाउन हटाने की योजना को कुछ हफ्ते के लिए टालने का आग्रह किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 1 Jun 2021, 11:20 AM IST

coronavirus in uk

coronavirus in uk

लंदन। ब्रिटेन में तीसरी लहर के संकेत मिल रहे हैं। इसकी पुष्टि एक भारतीय वैज्ञानिक ने की है। इस मशहूर वैज्ञानिक ने चेतावनी दी है कि ब्रिटेन कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर के प्रारंभिक चरण में है। उन्होंने पीएम पीएम बॉरिस जॉनसन से 21 जून से लॉकडाउन हटाने की योजना को कुछ हफ्ते के लिए टालने का आग्रह किया है।

Read More: चीन में प्रत्येक दंपती पैदा कर सकेंगे तीन बच्चे, इसलिए लेना पड़ा बड़ा फैसला

तेजी से बढ़े हैं कोरोना संक्रमण के मामले

सरकार के ‘न्यू एंड इमर्जिंग रेस्पिरेटरी वायरस थ्रेट एडवाइजरी ग्रुप (नर्वटैग) के सदस्य और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रवि गुप्ता के अनुसार वैसे तो नए मामले अपेक्षाकृत कम हैं मगर कोरोना वायरस के बी.1.617 वैरिएंट संक्रमण के तेजी से बढ़ने की आशंका को बल मिला है। ब्रिटेन में रविवार को लगातार पांचवें दिन कोरोना वायरस के तीन हजार से अधिक मामले सामने आए।

लॉकडाउन हटाने की योजना को टाल दें

गुप्ता ने पीएम से आग्रह किया है कि वे 21 जून से लॉकडाउन हटाने की योजना को टाल दें। इससे कोरोना के मामलों को रोकने में मदद मिलेगी। देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 4,499,939 तक पहुंच गए हैं। वहीं अब तक 1,28,043 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। गुप्ता का कहना है कि ब्रिटेन पहले से तीसरी लहर की चपेट में है। यहां पर तीन चौथाई नए मामलों में कोरोना का वह स्वरूप मिला है जो भारत में मिला है।

Read More:हांगकांग में टीकाकरण के लिए दिया ऑफर, कोरोना वैक्सीन लगाने पर पाएं 10 करोड़ का अपार्टमेंट

यह शुरूआती लहर है

उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले तो कम हैं लेकिन सभी लहरें कम आंकड़े से ही शुरू होती हैं। ऐसे में ये बाद में विस्फोटक हो सकती है, इसलिए यह शुरूआती लहर है। ब्रिटेन में टीकाकरण बेहतर ढंग से हो रहा है। इसलिए शायद इस लहर को बीती लहरों की तुलना में सामने आने में वक्त लगेगा।