नई दिल्ली. देश में गौरक्षा को लेकर पहली फीचर फिल्म बनकर तैयार है। फिल्म का नाम गौरक्षक है। इस फिल्म को धार्मिक नेता पंकज गोस्वामी ने बनाया है। फिल्म में बताया गया है कि गौरक्षा एक ज्वलंत मुद्दा है। गौमता का सम्मान करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं करते। फिल्म को हिंदी, संस्कृत में ही नहीं बल्कि फ्रेंच और अन्य भाषाओं में भी डब किया जाएगा। इस फिल्म का मकसद यह संदेश देना है कि यदि हमारा देश हर धर्म को स्वीकार कर सकता है, तो हमारी गाय को अंतर्राष्ट्रीय स्तर भी सम्मान दिया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया है कि विश्व सिनेमा के इतिहास में पहली बार गाय के जीवन पर एक फीचर फिल्म बनाई गई है।