2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Integral Coach Factory में 1000 पदों के लिए भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Integral Coach Factory, चेन्नई में बंपर भर्तियां 15 से लेकर 24 साल तक के युवा कर सकते हैं आवेदन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 5 Sep 2020, 12:31 PM IST

Integral Coach Factory Recruitment for 1000 Apprentice Posts

सरकारी नौकरी में बंपर भर्तियां।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण इन दिनों पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। आलम ये है कि इस महामारी के कारण प्रतिबंध और लॉकडाउन जारी है। हालांकि, चीजों को धीरे-धीरे सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कोरोना संकट के बीच सरकारी नौकरी में बंपर भर्तियां निकली है। जानकारी के मुताबिक, इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ( Integral Coach Factory ) में एक हजार पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं।

सरकारी नौकरी में भर्ती

रिपोर्ट्स के अनुसार, चन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ( Integral Coach Factory ) ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कई पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। बताया जा रहा है कि इच्छुक उम्मीदवार अगामी 25 सितंबर, 2020 तक अपनी पंजीकरण करा सकते हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट अपरेंटिस के हजार पदों पर यह भर्तियां होने जा रही है। विभाग ने भर्ती को लेकर पूरी जानकारी भी साझा कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, एक्ट अपरेंटिस के लिए यह भर्ती निकाली गई है। कुल 1000 पदों के लिए यह भर्ती है। वहीं, उम्मीदवारों के लिए अगल-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। बता अगर उम्र की जाए, तो उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम उम्र 24 वर्ष से ज्यादा न हो।

उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

वहीं, उम्मीदवार इस पद के लिए चार सितंबर, 2020 से लेकर, 25 सितंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार इंटीग्रल कोट फैक्ट्री की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए और वहां से चाहें तो ऑनलाइन इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगामी चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार प्रिंटआउट निकाल कर रख लें। इसके अलावा और अधिक जानकारी वेबसाइट से भी ले सकते हैं। हालांकि, मेरिट और इंटरव्यू को लेकर अभी तारीखों की जानकारी नहीं दी गई है। लिहाजा, जो युवा सरकारी नौकरी में जाना चाहते हैं उनके लिए यह सुनहरा मौका है। क्योंकि, कोरोना काल में अभी कई परीक्षाओं और वेकैंसी को स्थिगित कर दिया गया था। लेकिन, अब धीरे-धीरे दोबार भर्तियां निकलनी शुरू हो गई है। ऐसी चर्चा है कि आने वाले समय में और सरकारी नौकरी में भर्तियां निकल सकती हैं।