नई दिल्ली। 15 अगस्त, 1947 को जब दुनिया सो रही थी तब हिंदुस्तान को आजादी मिली थी। अब 72 साल बाद 15 जुलाई को भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। सोमवार तड़के 2.51 मिनट पर जब दुनिया सो रही होगी तब हिंदुस्तान Chandrayaan 2 के जरिए अंतरिक्ष में सफलता की एक और इबारत लिखने रवाना हो रहा होगा।
चंद्रयान-2 से पहले भी भारतीय स्पेस एजेंसी यानि ISRO ने सफलता की ऐसी कई इबारतें लिखी हैं। जिनके बारे में जानकर दुनिया हैरान रह गई और भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा हो