18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत

Video: इसरो ने लॉन्च किया GSAT-29, हिंद महासागर में दुश्मनों पर रखेगा नजर

ससे हिंद महासागर में भारत के दुश्मनों और उनके जहाजों पर नजर रखी जा सकेगी।

Google source verification

image

Kapil Tiwari

Nov 14, 2018

हैदराबाद। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानि कि इसरो ने देश के नवीनतम संचार उपग्रह जीसैट-29 को सफलतापू्वक लॉन्च कर दिया गया। बुधवार शाम को श्रीहरिकोटा के स्पेस सेंटर से इस उपग्रह को लॉन्च किया गया।

इसरो के चेयरमैन के. सिवान के मुताबिक संचार उपग्रह जीसैट-29 पर एक खास किस्म का ‘हाई रेज्यूलेशन’ कैमरा लगा है। इस कैमरे को ‘जियो आई’ नाम दिया गया है। इससे हिंद महासागर में भारत के दुश्मनों और उनके जहाजों पर नजर रखी जा सकेगी। साथ ही ये उपग्रह उत्तर-पूर्वी भारत के राज्यों में इंटरनेट सेवा को दुरुस्तर करने में मदद करेगा।

अपनी दूसरी उड़ान में जीएसएलवी-एमके 3 रॉकेट जीसैट-29 को भू स्थिर कक्षा में स्थापित करेगा। पूर्व में चक्रवात गाजा के चेन्नई और श्रीहरिकोटा के बीच तट पार करने का अनुमान जताया गया था, हालांकि इसके बाद इसरो ने कहा था कि लॉन्च का कार्यक्रम मौसम पर निर्भर है और अनुकूल परिस्थिति नहीं रहने पर इसे टाला जा सकता है।