जानकारी के मुताबिक, ISRO अक्टूबर के अंत तक कार्टोसैट-3 सैटेलाइट को लॉन्च करने वाला था, लेकिन अब कहा जा रहा है कि कार्टोसैट-3 की लॉन्चिंग एक महीने तक टल सकती है। गौरतलब है कि इसरो चीफ डॉ. के सिवन ने कहा था कि चंद्रयान-2 मिशन के बाद इस साल वे एक और बड़ा मिशन लॉन्च करेंगे।