19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यू इंडिया की मजबूत नींव के लिए संविधान की आत्मा को समझना जरूरी : राजनाथ सिंह

भारतीय संविधान विविधता में एकता की सीख देता है। संविधान की आत्मा को समझना सबके लिए समान रूप से जरूरी।

less than 1 minute read
Google source verification
rajnath singh

भारतीय संविधान विविधता में एकता की सीख देता है।

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारतीय संविधान हमें विविधता में एकता और अनुशासन की सीख देता है। स्वतंत्रता, समानता, सामाजिक सद्भाव और सद्भावना इसकी नींव है।संविधान के प्रस्तावना का पहला शब्द 'हम' अपने आप में बहुत कुछ कहता है। देशवासियों को इसे समझना चाहिए। इसे उन लोगों को भी समझने की जरूरत है जो इसे नहीं समझना चाहते। उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया के निर्माण के लिए यह आवश्यक है।

सभी नागरिक दें अपना योगदानउन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी युवा संगठनों से एक प्लेटफार्म पर आकर देश और समाज से जुड़े मुद्दों पर लोगों में जागरूकता फैलाने का आह्वान पहले ही कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सभी अपना योगदान देने की जरूरत है।

हाल ही में सफलतापूर्वक मिसाइल परीक्षण के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ को ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा था कि पहले परीक्षण में मिसाइल ने लक्ष्य पर सटीक निशाना साधकर रेडार और मिसाइल की क्षमता को साबित किया है। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।