
बीकानेर रेंज के 14 एएसआई अब थानेदार बन गए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज डॉ. गिर्राज मीणा ने गुरुवार को इस बारे में जारी आदेश में बताया कि
बीकानेर रेंज में वर्ष 2015-16 की सहायक उपनिरीक्षक से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए परीक्षा में दो एससी एवं 12 सामान्य पदों पर पदोन्नति देकर एएसआई को एसआई बनाया गया है।
बीकानेर से शिवनारायण व नाहरसिंह, श्रीगंगानगर के गुरवरनसिंह, सुरेश कुमार, शंकरलाल, सुरेन्द्र कुमार व जगदीशसिंह तथा हनुमानगढ़ से धर्मसिंह, जीतराम, प्रेमराज, जयसिंह, इन्द्रलाल, राजेन्द्र कुमार, प्रतापसिंह एएसआई से एसआई बने हैं।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
