1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर: पत्थरबाज को जीप में बांधकर घुमाने वाले मेजर गोगोई एक लड़की के साथ होटल में घुसने के मामले में फंसे

कभी पत्थरबाजों को सबक सिखाने के लिए एक पत्थरबाज को जीप की बोनट पर बांधकर घुमाने के कारण सुर्खियों में आए मेजर गोगोई एक अन्य विवाद में फंस गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 24 May 2018, 12:37 AM IST

मेजर गोगोई

JK: पत्थरबाज को जीप में बांधकर घुमाने वाले मेजर गोगोई एक लड़की के साथ होटल में घुसने के मामले में फंसे

नई दिल्ली। कश्मीर घाटी में सेना पर पथराव करने वालों को सबक सिखाने के लिए जीप के बोनट पर एक पत्थरबाज को बांधकर घुमाने के कारण चर्चा में आए मेजर जनरल गोगोई एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। दरअसल इस बार मेजर जनरल गोगोई पर झगड़ा करने का आरोप है। मेजर गोगोई पर आरोप है कि बुधवार की सुबह वे एक 18 वर्षीय लड़की के साथ एक होटल में घुसना चाहते थे। जब होटल स्टाफ ने उन्हें घुसने से मना कर दिया तो उन्होंने वहां पर झगड़ा कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने मेजर गोगोई को कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया।

एक रात के लिए ऑनलाइन बुकिंग किया गया था होटल

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेजर गोगई ने कहा कि वे होटल में एक सोर्स मीटिंग के लिए आए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार की सुबह मेजर गोगई अपने सैन्यकर्मी चालक और एक लड़की के साथ डलगेट स्थित होटल ग्रैंड ममता पहुंचे। अधिकारी के मुताबिक होटल ग्रैंड ममता में मेजर गोगोई के नाम दो अतिथियों के एक रात रुकने के लिए ऑनलाइन बुकिंग हुई थी।

कश्‍मीरी युवक को जीप से बांधने वाले मेजर गोगोई को सेना प्रमुख ने किया सम्‍मानित

सिर्फ सोर्स मीटिंग के लिए बुक किया था होट: मेजर गोगोई

आपको बता दें कि इस पूरे घटनाक्रम के बारे में मेजर गोगोई ने कहा है कि वे एक सोर्स मीटिंग के लिए होटल आए थे। बता दें कि स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद गोगोई को सेना पुलिस को सौंप दिया। हालांकि मेजर के साथ आई लड़की ने पूछताछ में कहा है कि वे सेना अधिकारी के ड्राइवर को जानती थी और उनके साथ ही श्रीनगर आई थी।

कैसे बढ़ा विवाद

आपको बता दें कि जब बुधावार की सुबह मेजर गोगोई अपने ड्राइवर और एक लड़की के साथ हॉटल पहुंचे तो होटल स्टाफ ने लड़की के साथ उन्हें प्रवेश करने से रोक दिया। जिसके बाद गोगोई को ड्राइवर और स्टाफ के बीच बहस के साथ झगड़ा शुरु हो गया। देखते ही देखते वहां होटल के अन्य स्टाफ जमा हो गए और पुलिस के बुला ली। कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक स्वयं प्रकाश पाणि ने पुलिस अधीक्षक (उत्तर) को इस घटना की जांच के आदेश दिए। जिसके बाद से पाणि ने निर्देश दिए हैं कि रिपोर्ट को जल्द से जल्द सौंपी जाए।

मेजर गोगोई को सम्मान पर बौखलाया पाक, मानवता का अपमान बताया

मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

आपको बता दें कि पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। इसके तहत पुलिस ने होटल से सीसीटीवी फुटेज और मेजर द्वारा ऑनलाइन भरा गया फॉर्म मांगा है। अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर आधारित कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट को स्थिति से अवगत कराया गया है। बता दें कि इधर मामले की गंभीरतो को देखते हुए नई दिल्ली में सेना के सूत्रों ने बताया कि पुलिस जांच पूरी हो जाने और स्थितियां स्पष्ट हो जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।