
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, एक जवान शहीद
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को तीन बड़ी आतंकी घटनाएं हुईं। पुलवामा में भाजपा कार्यकर्ता शाबिर अहमद भट की आतंकियों ने हत्या कर दी। वहीं आतंकियों के साथ एक मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया। इसके अलावा आतंकियों ने एक पूर्व पुलिसकर्मी को अगवा कर लिया। बताया जा रहा है कि घाटी में भाजपा से जुड़े थे। उन्होंने बहुत कम समय में घाटी में भाजपा की पहचान दिलाई थी जो आतंकियों को रास नहीं आई।
2017 में हुई थी गौहर हुसैन की हत्या
बताया जा रहा है कि भट भाजपा से जुड़े थे। इससे पहले पिछले साल भी घाटी में आतंकियों ने भाजपा नेता गौहर हुसैन भट की गला रेत कर हत्या कर दी थी। वो दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में बोंगम के रहने वाले थे। उनका शव किल्लूर में एक बाग से बरामद हुआ था।
आतंकियों के छिपने की सूचना
शाबिर भट के साथ ही मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के काचलू गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सेना ने सूचना के आधार पर आतंकियों की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में एक जवान घायल हो गया। उसको सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन घायल जवान को नहीं बचाया जा सका। शहीद जवान की पहचान राम बाबू सहाय के रूप में की गई। आतंकियों के खिलाफ मंगलवार का अभियान खत्म कर दिया गया है।
पुलिसकर्मी को आतंकियों ने किया अपहरण
इन दो घटनाओं के अलावा शोपियां से आतंकियों ने एक पूर्व पुलिसकर्मी का भी अपहरण कर लिया। अगवा किए गए पूर्व पुलिसकर्मी की पहचान शकूर अहमद पर्रे पुत्र सादिक अहमद पर्रे के रूप में हुई है। शकूर अहमद शोपिया का रहने वाला है। फिलहाल उसकी खोजबीन की जा रही है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
Published on:
22 Aug 2018 07:42 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
