पाकिस्तान की इन्हीं नापाक हरकतों को देखते हुए हाल ही में श्रीनगर में सेना, पुलिस और नागरिक प्रशासन की कोर ग्रुप की बैठक हुई थी। बैठक्त में तय किया गया था कि घाटी में विभिन्न गुटों के आतंकियों का सफाया करने के साथ ही उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाने की सप्लाई लाइन को भी काटा जाएगा। आतंकियों के मददगारों को चिह्नित कर उन पर शिकंजा कसा जाएगा।