शोपियां जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने तीन पुलिसकर्मियों का अपहरण कर लिया और इसके कुछ ही घंटों बाद गोली मारकर तीनों की हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि एक गांव से सुबह गोलियों से छलनी तीनों शव बरामद किए गए। अपराधियों की तलाश की जा रही है। मारे गए पुलिसकर्मियों की पहचान फिरदौस अहमद कुचई, निसार अहमद धाबी और कुलदीप सिंह के रूप में की गई है। एसपीओ पुलिस बल की सबसे निचली श्रेणी है। इस हादसे से पहले आतंकवादियों ने कुछ मस्जिदों से घोषणा कर पुलिसकर्मियों से अपनी नौकरी छोड़ने या परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। पुलिस ने कहा कि एक पुलिसकर्मी के भाई सहित चार लोगों को गुरुवार रात शोपियां स्थित उनके घरों से अगवा किया गया था। स्थानीय समाचार एजेंसियों के अनुसार, हिजबुल ने अपहरण और हत्या की इस घटना की जिम्मेदारी ली है।