7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NSA अजीत डोभाल का तोहफा, घाटी में तैनात सुरक्षाबलों को दिए 300 फोन

Jammu Kashmir में सामान्य हो रहे हालात घाटी से हाटई गई धारा 144 सुरक्षा में तैनात जवानों को NSA Ajit Doval ने दिए फोन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 10 Aug 2019, 11:42 AM IST

Ajit Doval

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir ) में आर्टिकल 370 ( Article 370 ) हटने के बाद से हालात पर गृह मंत्रालय की नजर है। सुरक्षा एजेंसी ने रिपोर्ट जारी कर किसी बड़े आतंकी हमले की आशंका जताई है। इसके बाद भारतीय सेना पर हाई अलर्ट है। एहतियातन, मोबाइल फोन-इंटरनेट बंद कर दिए गए हैं।

हालांकि इस बीच बड़ी खबर ये आ रही है कि ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और सुरक्षाबलों के जवानों के लिए सैटेलाइट फोन की सुविधा मुहैया कराई गई है। एनएसए अजीत डोभाल ( NSA Ajit Doval ) ने सेना के जवानों और अधिकारियों को सैटेलाइज फोन मुहैया करवाने की अनुमति दे दी है।

आपको बता दें कि 12 अगस्त को ईद है, ऐसे में देश के अन्य हिस्सों में रह रहे कश्मीरी अपने घर पहुंच रहे हैं। हालांकि, वे अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।

वहीं, घाटी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए धारा 144 के बीच थोड़ी ढील दी गई है। बाद में धारा 144 हटा दी गई।

सुरक्षा एजेंसियों ने दी आतंकी हमले की रिपोर्ट, हाई अलर्ट पर भारतीय नौसेना के युद्धपोत

300 सैटेलाइट फोन मुहैया कराए जाएंगे
जम्मू-कश्मीर में चल रहे मुश्किल हालात के बीच NSA अजीत डोभाल ने बड़ा कदम उठाया है। डोभाल ने ड्यूटी पर तैनात सेना के अधिकारियों और सुरक्षाबल को जवानों को 300 सैटेलाइट फोन मुहैया कराने की अनुमति दी है।
दरअसल मोबाइल कनेक्टिविटी ना होने के कारण अपने परिवार की खबर नहीं ले पा रहे हैं। घाटी में हर तरह के सरकारी कामकाज आगने बढ़ता रहे, इसके लिए पहले ही 1000 सैटेलाइट फोन सरकारी अफसरों को दिए गए थे।

आपको बता दें कि अजीत डोभाल पिछले तीन दिन से घाटी में ही हैं। वे यहां लगातार स्थानीय लोगों से बातचीत कर रहे हैं। यही नहीं सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा ले रहे हैं।
शुक्रवार को डोभाल श्रीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की, इसके अलावा उन्होंने हालात का जायजा लिया।