शुक्रवार को घाटी में पहली बार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की उपस्थिति की पुष्टि हुई है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस.पी.वैद ने कहा कि अनंतनाग में गोलीबारी में मारे गए चार आतंकवादियों का संबंध आतंकवादी संगठन आईएस से था। इस्लामिक स्टेट ने 2017 में अपनी वेबसाइट पर कहा था कि इसकी भारतीय शाखा अंसार गजवातुल हिंद का नेतृत्व कश्मीरी आतंकवादियों का कमांडर जाकिर मूसा कर रहा है। मारे गए आतंकवादियों की पहचान एचएमटी श्रीनगर के रहने वाले आईएसजेके प्रमुख दाऊद सलाफी उर्फ बुरहान, पुलवामा जिले के तलंगम गांव के रहने वाले मजीद मंजूर, आदिल हसन मीर और अशरफ ईटू (दोनों अनंतनाग के श्रीगुफवाड़ा के रहने वाले) के रूप में हुई है।