
कश्मीर: उरी के कमलकोट में पाकिस्तान ने शुरू की फायरिंग, गोलीबारी में एक शख्स घायल
नई दिल्ली। इंडियन एयर स्ट्राइक के बाद बौखलाया पाकिस्तान सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। गुरुवार को पुंछ की कृष्णा घाटी में संघर्षविराम के उल्लंघन के बाद पाकिस्तान ने आज यानी शुक्रवार को उरी के कमलकोट इलाके में भारी गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वही, भारतीय जवान पाक सेना के इस कदम का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से सीमा पर लगातार सीजफायर तोड़ा जा रहा है, जबकि पुलवामा आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई के बाद इन घटनाओं में तेजी देखने को मिली है।
राजौरी जिले में चार स्थानों पर द्विपक्षीय संघर्षविराम का उल्लंघन किया
आपको बता दें कि इससे पहले जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को भारतीय व पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी मोर्टार दागे गए और छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। पुंछ जिले में सुबह शुरू हुई भारी गोलीबारी के बाद पाकिस्तानी सेना ने पड़ोसी राजौरी जिले में चार स्थानों पर द्विपक्षीय संघर्षविराम का उल्लंघन किया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने जानकारी देते बताया कि अपने नापाक मंसूबों को जारी रखते हुए पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के सुंदरबनी, मनकोट, खारी करमारा और देगवाड़ सेक्टर में अकारण संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को दूसरी बार गोलीबारी
देवेंद्र के अनुसार संघर्षविराम शाम तीन बजे शुरू हुआ था। भारतीय सेना ने मुंहतोड़ और प्रभावी तरीके से जवाबी कार्रवाई की। इससे पहले भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को दूसरी बार गोलीबारी हुई। प्रशासन ने नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पांच किलोमीटर के भीतर राजौरी, पुंछ और सांबा जिलों के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया था।
Updated on:
01 Mar 2019 10:59 am
Published on:
01 Mar 2019 08:06 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
