
Javed Ahmed
लखनऊ। साल 2016 के पहले दिन यूपी के नए डीजीपी के नाम की घोषणा कर दी गई है। सैयद जावेद अहमद को यूपी का नए डीजीपी होंगे। अखिलेश सरकार ने शुक्रवार को उनके नाम की घोषणा कर दी है। जावेद अहमद वर्तमान में लखनऊ में डीजी रेलवे पद पर तैनात है। वे 1984 बैच के आईपीएस है। जावेद को 31 दिसंबर को रिटायर हुए डीजीपी जगमोहन यादव के स्थान पर नियुक्त किया गया है।
डीजीपी पद के लिए जावेद के अलावा कई नाम सुर्खियों में थे। आईपीएस विजय कुमार गुप्ता और प्रवीण सिंह का नाम इस लिस्ट में शामिल था। लेकिन अखिलेश सरकार ने अंत मे जावेद अहमद के नाम पर मुहर लगा दी। हालांकि यूपी में बिगड़ती कानून व्यवस्था से निपटना जावेद के लिए बड़ी चुनौती होगी।
रंजन द्विवेदी थे सबसे सीनियर
प्रदेश में सबसे सीनियर रंजन द्विवेदी थे, जो 1979 बैच के आईपीएस हैं। उनके बाद 1980 बैच के डीजी (ट्रेनिंग पद पर तैनात) आईपीएस सुलखान सिंह का नंबर था। सीनियरों की इस लिस्ट में 1981 बैच के एमके सिन्हा और विजय सिंह का नाम भी शामिल था। लेकिन जावेद ने 15 सीनियर अधिकारियों को पीछे छोड़ते हुए डीजीपी का पद हासिल किया।
Published on:
01 Jan 2016 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
