8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में फरार चल रही JDU नेता और पूर्व मंत्री मंजू वर्मा पार्टी से निलंबित

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में फरार चल रही मंजू वर्मा पार्टी से निलंबित।

2 min read
Google source verification
मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में फरार चल रही JDU नेता और पूर्व मंत्री मंजू वर्मा पार्टी से निलंबित

मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में फरार चल रही JDU नेता और पूर्व मंत्री मंजू वर्मा पार्टी से निलंबित

पटना। जनता दल यूनाइटेड ने पूर्व मंत्री मंजू वर्मा पर बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में फरार चल रही जनता दल यूनाइड (जदयू) नेता और पूर्व राज्य मंत्री मंजू वर्मा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले करीब एक महीने से उनके फरार होने की खबरें प्रमुखता से बनी रही। देश की सर्वोच्च अदालत तक को यह कहना पड़ा कि आखिर एक पूर्व मंत्री फरार चल रही है और सरकार को इस बारे में कोई सूचना न हो, यह कैसे संभव है। बता दें कि इससे पहले इस मामले को लेकर काफी राजनीति हुई और विपक्ष ने सरकार पर अराधियों को संरक्षण देने के भी गंभीर आरोप लगाए।

आपको बता दें कि इससे पहले देश की सर्वोच्च अदालत ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण मामले में सख्ती दिखाते हुए बिहार पुलिस को कड़ी फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि यह आश्चर्यजनक है कि एक महीने बीत चुके हैं लेकिन अभी तक बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। वह फरार चल रही है और किसी को कोई खबर तक नहीं है। अदालत ने इस संबंध में बिहार डीजीपी को समन जारी करते हुए कहा था कि एक महीने के बाद भी मंजू वर्मा को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा सका है, इस बारे में बिहार पुलिस 27 नवंबर तक कोर्ट को बताएं। बता दें कि इस मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस मदन बी लोकुर ने कहा था कि ये तो गजब है कि एक कैबिनेट मिनिस्टर फरार है और इस बारे में किसी को कुछ भी पता नहीं है। कोई नहीं जानता की वह कहां पर है? इसके अलावे सरकार भी मामले की गंभीरता को नहीं देख पा रही है,ये एक विचित्र और हैरानी की बात है।

RLSP प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका, दो विधायक JDU में होंगे शामिल

27 नवंबर तक जवाब दे पुलिस

आपको बता दें कि कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा था कि शेल्टर होम में बदइंतजामी के बारे में बिहार के मुख्य सचिव 27 नवंबर को कोर्ट में उपस्थित होकर जवाब दें। इससे पहले कोर्ट ने मंजू वर्मा को गिरफ्तार नहीं किए जाने के संबंध में सरकार से जवाब मांगा था, जिसपर सरकार ने कहा था मंजू वर्मा नहीं मिल रही हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने हैरानी जताते हुए कहा था कि यह तो अजीब बात है कि सरकार को पता ही नहीं है कि उसकी पूर्व मंत्री कहां है। ऐसा लगता है कि बिहार में सबकुछ सही नहीं चल रहा है।

मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामला: बिहार पुलिस पर SC सख्त, पूछा- एक महीने बाद भी कैसे फरार चल रही हैं मंजू वर्मा

आर्म्स एक्ट में फरार चल रही हैं मंजू वर्मा

आपको बता दें कि बिहार की पूर्व कैबिनेट मंत्री मंजू वर्मा आर्म्स एक्ट में फरार चल रही हैं। इससे पहले यह अटकलें लगाई जा रही थी कि वह सरेंडर कर सकती हैं। लेकिन उनके वकील ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की और मंझौल अनुमंडल न्यायालय में आवेदन देकर यह मांग की कि मंजू वर्मा को फरार घोषित ना किया जाए। बता दें कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के बाद जब पुलिस ने पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के चेरिया बरियारपुर थाना अंतर्गत श्रीपुर गांव में उनके आवास पर छापेमारी की थी तो छापेमारी के दौरान पुलिस ने 50 अवैध कारतूस बरामद किए थे।