नई दिल्ली। इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी परीक्षा (JEE MAINS 2020) का रविवार को आखिरी पेपर था। परीक्षा के लिए 8.58 लाख छात्रों ने फॉर्म भरा था। इनमें से 82 प्रतिशत से अधिक छात्र जेईई की परीक्षा में बैठे। उन्हें नतीजों के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जेईई परीक्षाओं का परिणाम 10 सितंबर को घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद जेईई एडवांस की परीक्षा ली जाएगी।