
नई दिल्ली। पूरे देश में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। करीब 12 हजार लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि अब तक 480 लोगों की मौत हो गई है। इस खतरनाक वायरस को रोकने के लिए अगामी तीन मई तक देश में लॉकडाउन ( Lockdown2.0 ) लगाया है। इसी बीच झारखंड ( Jharkhand ) से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अब राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ( Hemant Soren ) पर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। दरअसल, हेमंत एक डॉक्टर से मिले जो कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आए थे।
बताया जा रहा है कि हिंदपीढ़ी की एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। जिसका तीन दिन पहले रांची सदर अस्पताल में प्रसव हुआ था। इस महिला के संपर्क में हॉस्पिटल के डॉक्टर्स, नर्स समेत कई स्टाफ आए हैं। महिला के भर्ती रहने के दौरान रांची सिविल सर्जन डॉ. वीबी प्रसाद ने भी किचन के उन्हीं कर्मचारियों के हाथ से भोजन किया था, जो लगातार महिला की सेवा में जुटे थे। शुक्रवार को सिविल सर्जन लंबे समय तक हिंदपीढ़ी के आठ हजार लोगों के लिए मुख्यमंत्री आहार के राशन किट वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे के करीबी संपर्क में थे। इस कारण सीएम हेमंत सोरेन से लेकर रांची उपायुक्त, एसएसपी और इस कार्यक्रम में मौजूद दर्जनभर से अधिक अधिकारियों पर भी संक्रमण का खतरा मंडरा लगाने लगा है। चर्या यह है कि अगर सिविल सर्जन संक्रमित पाए गए, तो खतरे का दायरा बहुत बड़ा हो सकता है। वहीं, इस खबर से राज्य में हलचल मच गई है।
गौरतलब है कि झारखंड में कोराना मरीजों की संख्या 32 है। रांची की बात करें तो यहां कोरोना पीडि़तों की संख्या 17 तक पहुंच गई है। इस तरह, झारखंड का यह जिला पहली बार रेड जोन में शामिल हो गया है। राज्य में रांची में 17, बोकारो में 9, हजारीबाग में 2, गिरिडीह में 2, सिमडेगा में 1, धनबाद में 1 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
Published on:
18 Apr 2020 10:39 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
