8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झारखण्ड की मंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति कलाम की फोटो पर चढ़ाई माला

कोडरमा के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नीरा यादव ने कलाम की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर दिया

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abhishek Srivastav

Jul 22, 2015

neera yadav

neera yadav

कोडरमा। झारखण्ड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे
अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दे दी। कोडरमा के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के
दौरान नीरा यादव ने कलाम की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर दिया।

हिंदू परंपरा
में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर ही उसकी तस्वीर पर माला चढ़ाई जाती है। ऎसा
दिवंगत आत्मा के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए किया जाता है। जीवित व्यक्ति की
तस्वीर पर माला चढ़ाने की घटना के बाद शिक्षा मंत्री की कम जानकारी को लेकर सवाल
उठने लगे हैं। जिस वक्त शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कलाम की तस्वीर पर माला चढ़ाई
उस वक्त स्कूल के प्रिंसिपल और भाजपा विधायक मनीष जायसवाल सहित कई लोग वहां मौजूद
थे।

हैरानी की बात यह है कि कार्यक्रम में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पर
आपत्ति नहीं जताई। शिक्षा मंत्री नीरा यादव को कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट बुलाया
गया था। उन्होंने स्मार्ट क्लासेज का उद्घाटन किया। उद्घाटन से पहले उन्होंने
कलाम की तस्वीर पर माला चढ़ाई। नीरा यादव ने कहा, इस तरह की स्कूलों में महान
व्यक्तियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए माल्यापर्ण किया जाता है। नीरा यादव
ने कहा,कलाम महान वैज्ञानिक हैं। उनकी तस्वीर पर माला चढ़ाने में कुछ भी गलत नहीं
है।