
रास्ते में पूजा अर्चना करतीं कंगना रनौत।
नई दिल्ली। मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से करने के बाद विवादों में घिरीं अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) आज मुंबई के लिए निकल चुकी हैं। शिवसेना के संजय राउत से तकरार के बीच कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित अपने आवास से रवाना हुईं। बीते कुछ दिनों से छिड़े विवाद के कारण कंगना को शिवसेना के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
हालांकि, इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा मुहैया कराई गई Y प्लस श्रेणी सुरक्षा उनके साथ होगी। गौरतलब है कि मुंबई न आने की धमकी के बीच कंगना ने नौ सितंबर को मुंबई जाने का ऐलान किया था। अपने वादे के मुताबिक वे आज मुंबई के लिए निकल चुकी हैं। मुंबई आने के क्रम में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले स्थित कोठी इलाके के मंदिर में कंगना ने पूचा-अर्चना की। मुंबई रवाना होने से पहले कंगना का कोरोना टेस्ट भी हुआ। इसमें उनका टेस्ट निगेटिव आया है।
मुंबई रवाना होने से पहले कंगना का ट्वीट
मुंबई के लिए रवाना होने से पहले कंगना रनौत ने एक ट्वीट कर रानी लक्ष्मीबाई के साहस का उदाहरण दिया। उनके शौर्य और बलिदान को उन्होंने फिल्म के जरिए जिया है। कंगना ने दुख जताते हुए कहा मुझे मेरे ही महाराष्ट्र में आने से रोका जा रहा है। मैं रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी, ना डरूंगी, ना झुकूंगी। गलत के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाती रहूंगी, जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी।'
दरअसल मुंबई को लेकर टिप्पणी करने के बाद कंगना को लगातार शिवसेना के नेताओं से धमकियां मिल रही हैं। महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि कंगना रनौत के मादक पदार्थ लेने के आरोपों की पुलिस जांच करेगी। वहीं, दूसरी ओर बीएमसी ने उनके बंगले के बाहर एक नोटिस चिपकाया हुआ है। जिसमें कहा गया है कि उनकी मंजूरी के बिना इसमें कई तरह के बदलाव किए गए हैं।
दरअसल, कंगना रनौत (33) और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच बीते कुछ हफ्तो से जुबानी जंग चालू है। संजय राउत का कहना है कि अगर कंगना मुंबई में असुरक्षित महसूस करती हैं तो उन्हें यहां पर नहीं आना चाहिए।
कंगना ने क्या कहा था
बीते दिनों कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पाक के कब्जे वाले कश्मीर से कर डाली थी। कंगना ने ट्विटर पर लिखा था कि 'संजय राउत ने उन्हें धमकी दी है और मुंबई में न आने कहा है। उन्होंने कहा कि मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसी फ़ीलिंग क्यों दे रहा है?'
Updated on:
09 Sept 2020 03:58 pm
Published on:
09 Sept 2020 10:00 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
