18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्रिपुरा के नए राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कार्यभार संभाला

जम्मू-कश्मीर के साथ ही कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए। बिहार,त्रिपुरा,उत्तराखंड,सिक्कम मेघालय और हरियाणा में नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।

2 min read
Google source verification
kaptan singh solanki

त्रिपुरा के नए राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कार्यभार संभाला

अगरतला: हरियाणा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने शनिवार को त्रिपुरा के राज्यपाल का कार्यभार संभाला। इसके पहले वह हरियाणा के राज्यपाल थे। सोलंकी को तथागत रॉय की जगह त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। सोलंकी को यहां राजभवन में एक सादे समारोह में त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय रस्तोगी ने शपथ दिलाई। पिछले दिनों कई राज्यों के राज्यपालों की फेरबदल हुई थी। शपथ ग्रहण समारोह में सैन्य और पुलिस अधिकारियों के अलावा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, उनके कैबिनटे के मंत्रियों, छोटे राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। कांग्रेस और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) के नेता इस समारोह में शामिल नहीं हुए। स्कूलों में साढ़े चार दशक तक पढ़ाने के बाद मध्य प्रदेश के रहने वाले सोलंकी 2002 में भाजपा में शामिल हुए थे और 2009 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद बने थे।

इन राज्यों के राज्यपाल बदले

जम्मू-कश्मीर के साथ ही कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए। बिहार,त्रिपुरा,उत्तराखंड,सिक्कम मेघालय और हरियाणा में नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। भाजपा नेता लालजी टंडन को बिहार, कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा, गंगा प्रसाद को सिक्कम, तथागत रॉय को मेघालय, एस एन आर्या को हरियाणा और बेबी रानी मौर्या को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया हैं।

सत्यपाल मलिक को जम्मू का राज्यपाल नियुक्त किया गया

सत्यपाल मलिक को जम्मू कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया है। बता दें कि भाजपा-पीडीपी गठबंधन टूटने के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू है। पूर्व राज्यपाल एन. एन. वोहरा अब तक राज्य की शासन व्यवस्था को देख रहे थे। पूर्व राज्यपाल एन.एन. वोहरा का पूरा नाम नरिंदर नाथ वोहरा है। वोहरा सेवानिवृत्त आईएएस अफसर है जिन्हें 28 जून 2008 को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया था। एन एन वोहरा के कार्यकाल को कुछ समय के लिए बढ़ाया गया था। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में भाजपा और पीडीपी गठबंधन टूटने के बाद राज्यपाल शासन लागू किया गया था।

ये भी पढ़ें

image