24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कारगिल विजय दिवस: जानिए, जिहादी हमले से लेकर जंग और विजय तक का पूरा घटनाक्रम

कारगिल विजय दिवस के मौके पर जानिए कब-कब, क्या-क्या हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kiran Rautela

•

Updated: 26 Jul 2018, 10:09 AM IST

kargil vijay diwas

Kargil Vijay Diwas

नई दिल्ली। कारगिल में भारत को विजय हासिल किए आज 18 साल हो गए हैं। आज पूरा देश कारगिल विजय दिवस मना रहा है। कारगिल के 18 हजार फीट की ऊंचाई पर 26 जुलाई 1999 को भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई लड़ी गई थी, जिसमें भारत ने अभूतपूर्व जीत दर्ज की। तभी से इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। लगभग दो महीनों तक चलने वाले इस युद्ध में देश ने अपने 527 से ज्यादा वीर सपूतों को खोया था वहीं 1300 से ज्यादा घायल हुए थे।

कारगिल विजय दिवस: पाक ने ऐसे रची थी युद्ध की पृष्ठभूमि, धोखे से किया हमला

कारगिल विजय दिवस के मौके पर जानते हैं कि कब-कब, क्या-क्या हुआ।

- 3 मई 1999 में एक चरवाहे ने पाक के घुसपैठ की खबर भारतीय सेना को दी।

- 5 मई को कारगिल के बटालिक सेक्टर में भारतीय पेट्रोलिंग टीम पर हमला हुआ। भारतीय सेना ने पहले इसे जिहादी हमला समझा, लेकिन बाद में पता चला कि कुछ जिहादियों के साथ पाक ने अपनी सेना भी हमले के लिए भेजी है। उसी दौरान पाक ने पेट्रोलिंग टीम के पांच जवानों को पकड़ लिया और उनकी हत्या कर दी।

- 9 मई को पाक ने कारगिल में भारत के गोला-बारूद स्टोर को तहस-नहस कर दिया था।

- 10 मई को पहली बार लद्दाख प्रवेश द्वार पर पाकिस्तानी घसपैठियों को देखा गया।

-26 मई को भारतीय वायुसेना को कार्यवाही के आदेश दिए गए।

-भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ मिग-27 और मिग-29 का इस्तेमाल करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी।

- 28 मई को वायुसेना के एक हैलीकाॅप्टर को पाक ने मार गिराया, जिसमें भारतीय सेना के चार जवान मारे गए थे।

-6 जून को भारतीय सेना ने पूरी ताकत से जवाबी कार्यवाही शुरू की और पाकिस्तान के दो चौकियों पर कब्जा कर लिया।

-11 जून को भारत ने जनरल परवेज मुशर्रफ और आर्मी चीफ लेफ्टीनेंट जनरल अजीज खान की एक रिकाॅर्डिंग जारी कर दी, जिससे साफ हो गया कि घुसपैठ में पाक आर्मी का हाथ है।

-15 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति बिल किलिंटन और परवेज मुशर्रफ की बातचीत हुई, जिसमें बिल किलिंटन ने परवेज मुशर्रफ को सुझाव दिया कि वे अपनी फौज को कारगिल से वापस बुला लें।

-2 जुलाई को भारतीय सेना ने कारगिल पर तीनों तरफ से हमला बोल दिया टाइगर हिल पर अपना कब्जा कर लिया।

-11 जुलाई को पाक सेना ने बटालिक से भागना शुरू कर दिया।

-14 जुलाई को प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने ऑपरेशन विजय की जीत की घोषणा कर दी थी।
-26 जुलाई को पीएम अटल बिहारी बाजपेयी ने इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की।