अनुमति होने के बावजूद ग्राम-पंचायत ने रोका निर्माण
खबरों की माने तो महिला के घर में टॉयलेट निर्माण का काम चल रहा था। बीच में ही ग्राम पंचायत सदस्यों ने दखल करते हुए, निर्माण पर रोक लगा दी। चौकाने की बात यह है कि उस महिला के पास इस निर्माण के लिए सरकारी अनुमति भी थी, फिर भी ग्राम पंचायत सदस्यों ने मनमानी करते हुए निर्माण पर रोक लगा दी। इस घटना से वह महिला इतनी दुखी हुई कि उसने गंभीर कदम उठाते हुए खुद को आग के हवाले कर दिया।