
कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में सेना का मेजर और बीएसएफ जवाब घायल
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में सीमा पार से गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को पुंछ में संघर्षविराम के उल्लंघन के बाद पाक सैनिकों ने एक बार फिर बालाकोटे सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। यहां पाकिस्तान की ओर से भारत के रिहायशी इलाकों में गोलीबारी की गई। इस गोलीाबर में सेना के एक मेजर और सीमा सुरक्षाबल का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों के अनुसार पाक सेना की ओर से गुरुवार को लगातार तीसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है। हालांकि भारतीय जवानों ने पाक सेना के इस कदम का मुंह तोड़ जवाब दिया है।
गोलीबारी बालाकोटे सेक्टर के तारकुंडी अग्रिम क्षेत्र में की गई
वहीं, भारतीय सेना के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गोलीबारी में एक मेजर और बीएसएफ का एक जवाबन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आपको बता दें कि पाक सैनिकों की ओर से यह गोलीबारी गुरुवार देर रात को बालाकोटे सेक्टर के तारकुंडी अग्रिम क्षेत्र में की गई। जानकारी के अनुसार गोलीबारी में घायल दोनों जवानों को जम्मू के 166 सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत
खतरे से बाहर बताई जा रही है।
दस दिनों में आठवीं बार गोलीबारी
आपको बता दें कि पाक सेना ने पिछले दस दिनों में आठवीं बार गोलीबारी की है। सीमा पार से हो रही इस गोलीबारी से स्थानीय लोगों में दशहत का माहौल है। यहां तक कि लोग पाक सैनिकों के खौफ की वजह से घरों या सुरिक्षत स्थानों में शरण लेने को मजबूर हैं। आपको बता दें जम्मू—कश्मीर में पाक सैनिकों की ओर से गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैंं। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार सीमा पार से होने वाली यह गोलीबारी घुसपैठियों को कवरिंग फायर देने और भारतीय जवानों को उकसाने के लिए की जाती है।
Updated on:
11 Jan 2019 09:59 am
Published on:
11 Jan 2019 08:19 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
