4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर: सीमा पर बीएसएफ का मुंहतोड़ जवाब, तबाह किए कई पाकिस्तानी बंकर

बीएसएफ की ओर से यह कार्रवाई उस घटना के जवाब में की गई है, जिसमें पाकिस्तान ने युद्ध विराम का उल्लघंन कर भारतीय सेना पर गोलीबारी की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 20 May 2018, 1:52 PM IST

pak

fgfgf

नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से जारी युद्ध विराम के उल्लघंन की घटानाओं का भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। सीमा सुरक्षा बल ने सीमा पर पाकिस्तान के कई बंकर उड़ा दिए हैं। भारतीय जवानों की इस कार्रवाई से पाकिस्तान को भारी क्षति पहुंची है। बता दें कि बीएसएफ की ओर से यह कार्रवाई उस घटना के जवाब में की गई है, जिसमें पाकिस्तान ने युद्ध विराम का उल्लघंन कर भारतीय सेना पर गोलीबारी की थी। इस दौरान पाकिस्तान ने बीएसएफ चौकी पर मोर्टार दागा था।

कर्नाटक में गठबंधन की कैसी होगी सियासी डगर? कांग्रेस को लेकर कुमारस्वामी कह चुके हैं इतनी बड़ी बात...

पाक बंकरों को बनाया निशाना

पाकिस्तान की इस हरकत के अगले दिन यानी शनिवार को ही बीएसएफ ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए पाक बंकरों को निशाना बनाया था। सीमा पर पाकिस्तान के खिलाफ इस सैन्य कार्रवाई का बीएसएफ ने एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में पाक बंकरों पर दागे जा रहे गोलों को आसानी से देखा जा सकता है।

कर्नाटक में कांग्रेस के तीन रणबांकुरे, जिन्होंने कर दिया येदियुरप्पा सरकार का तख्तापलट

संघर्ष के दौरान बच्चा घायल

वहीं, जम्मू एवं कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षा बलों और युवाओं के एक समूह के बीच संघर्ष के दौरान एक नौ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात को सोपोर के अरामपुरा में युवाओं के एक समूह ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वाहन पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान नौ वर्षीय रिजवान अहमद घायल हो गया। अहमद का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि अहमद सिर में रबड़ बुलेट लगने से घायल हुआ है। डॉक्टर ने कह कि विशेष इलाज के लिए उसे श्रीनगर के एसकेआईएमएस रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।