10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कश्मीर में अलगाववादियों ने किया प्रदर्शन का ऐलान, सुरक्षा के लिहाज से शहर के कई हिस्सों पर प्रतिबंध

अलगाववादियों द्वारा आहूत प्रदर्शनों के सुरक्षा के मद्देनजर यह प्रतिबंध लगाया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Pradeep Kumar Pandey

Jan 13, 2018

army in kashmir

श्रीनगर। कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को शहर के कई हिस्सों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अलगाववादियों द्वारा आहूत प्रदर्शनों के सुरक्षा के मद्देनजर यह प्रतिबंध लगाया गया है। बता दें सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान मारे गए नागरिकों के विरोध में अलगाववादियों ने विरोध का आह्वान किया है।

जरूरी सेवाओं पर प्रतिबन्ध नहीं
इसके चलते श्रीनगर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने रैनवाड़ी, खानयार, नौहट्टा, एम.आर.गंज और सफाकल और मैसूमा और क्रालखुद में प्रतिबंध लगाया है। हालांकि इन प्रतिबंधों में जरूरी सेवाओं को छूट मिली है। मामले में पुलिस ने बताया,'हालांकि, इन प्रतिबंधों से जरूरी सेवाओं, सरकारी कर्मचारियों, बैंककर्मियों, परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को छूट दी गई है।' शहर के संवेदनशील स्थानों पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस, अर्धसैनिक केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) की तैनाती की गई है। शीतकालीन अवकाश की वजह से घाटी में शैक्षणिक संस्थान बंद हैं।

उमर फारुख अपने आवास में नजरबंद
जानकारी के अनुसार सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारुख और यासीन मलिक के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) ने घाटी में बंद और विरोध प्रदर्शनों का आह्वान किया है। प्रतिबंध के साथ ही प्रशासन ने उमर फारुख को उनके आवास निगीन में नजरबंद रखा है जबकि गिलानी भी हैदरपोरा में अपने आवास पर नजरबंद हैं।