
कश्मीर: पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, राजौरी के नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान ने एक बार संघर्षविराम का उल्लघंन किया है। पाक सैनिकों ने यहां नौशेरा सेक्टर में मंगलवार को अचानक फायरिंग शुरू कर दी। वहीं, भारतीय जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया। जानकारी के अनुसार पाक सेना ने मोर्टार दागे और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया।
आपको बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को पाकिस्तान की गोलीबारी में एक बच्चे, एक महिला व सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी के मारे जाने के बाद प्रशासन ने मंगलवार को सभी शैक्षिक संस्थानों को बंद कर दिया। ये सभी शैक्षिक संस्थान नियंत्रण रेखा से 5 किमी की दूरी के भीतर स्थित हैं। पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा से सटे रक्षा व नागरिक सुविधाओं को अंधाधुंध निशाना बनाए जाने के कारण सोमवार को छह साल की एक लड़की, एक महिला व बीएसएफ के एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। बीते दिन पाकिस्तानी व भारतीय सेना के बीच भारी गोलीबारी के बाद मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर शांति है।
मोर्टार से गोले दागकर और छोटे हथियारों से गोलीबारी
इससे पहले भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी शुरू हुई थी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद के अनुसार शनिवार को लगभग रात आठ बजे पाकिस्तान ने बगैर किसी उकसावे के मोर्टार से गोले दागकर और छोटे हथियारों से गोलीबारी कर पुंछ जिले के मनकोटे और कृष्णाघाटी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।
आपको बता दें कि भारतीय सुरक्षाबलों ने सीमा पर पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए उसके 3 जवानों को मार गिराया है। पाकिस्तान ने एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन का उल्लंघन किया था, जिसके के बाद जवाबी फायरिंग में पाकिस्तानी सेना के 3 जवान मारे गए।
Updated on:
02 Apr 2019 01:14 pm
Published on:
02 Apr 2019 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
