3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीरः ईद पर नफरत फैला रहे पत्थरबाज, आतंकियों ने की पुलिसकर्मी की हत्या

ईद के त्योहार पर खून से सनी घाटी, देर रात भाजपा नेता की हत्या के बाद आतंकियों ने पुलिसकर्मी को उतारा मौत के घाट। लहराए पाकिस्तान के झंडे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 22 Aug 2018, 12:13 PM IST

jammu kashmir

ईद पर दहली घाटीः कश्मीर में आतंकियों ने की पुलिसकर्मी हत्या, पाकिस्तान के झंडे भी लहराए

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में दहशतगर्दों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि भाजपा नेता की हत्या के बाद अब उन्होंने पुलिसकर्मी को भी मौत के घाट उतार दिया है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने एक पुलिस कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना कुलगाम की है, यहां के जजरीपोरा के ईदगाह के बाहर तैनात पुलिस कर्मी को आतंकवादियों ने गोली मारी। इसके बाद पुलिस कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। श्रीनगर में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के झंडे भी लहराए। उधर..अनंतनाग में भी पत्थरबाज हाथ में आईएसआईएस के झंडों के साथ 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे। पत्थरबाजों ने पुलिस की गाड़ियों पर जमकर पत्थर बरसाए। उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसुगैस के गोले दागने पड़े।

आपको बता दें कि पिछले दिनों ही आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में घर छुट्टी बिताने आए एक पुलिसकर्मी को अगवा कर लिया था और बाद में उसकी हत्या कर दी थी। ईद के त्योहार को दहशत फैलाने के इरादे से घाटी में आतंकियों ने अपनी दहशतगर्दी का नापाक नमूना पेश किया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिस पुलिस कर्मी की आतंकियों ने हत्या की वह एसपीओ थे और वह आतंकवादियों से मुकाबले के लिए पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान में भी शामिल थे। पुलिस के मुताबिक एसपीओ को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ, बकरीद के मौके पर जम्मू-कश्मीर में जगह-जगह झड़प की भी खबर है। श्रीनगर में सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई है।

जम्‍मू-कश्‍मीर: पुलवामा में आतंकियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्‍या, एक जवान शहीद

इससे पहले जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को तीन बड़ी आतंकी घटनाएं हुईं। पुलवामा में भाजपा कार्यकर्ता शाबिर अहमद भट की आतंकियों ने हत्‍या कर दी। वहीं आतंकियों के साथ एक मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया। इसके अलावा आतंकियों ने एक पूर्व पुलिसकर्मी को अगवा कर लिया। बताया जा रहा है कि घाटी में भाजपा से जुड़े थे। उन्‍होंने बहुत कम समय में घाटी में भाजपा की पहचान दिलाई थी जो आतंकियों को रास नहीं आई।