
Indian Army Major Gogoi
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में कथित रूप से एक पत्थरबाज को गाड़ी के बोनट पर बांध कर इलाके में घूमाने वाले इंडियन आर्मी के मेजर लीतुल गोगोई ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उस घटना को लेकर वो विवादों में भी रहे थे। इस बीच उनका नाम एक बार फिर से एक नए विवाद में जुड़ गया है। दरअसल, लीतुल गोगोई को एक कश्मीरी लड़की के साथ होटल से हिरासत में लिया गया है। ये मामला बीते बुधवार का है, लेकिन इस मामले में अब लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने कुछ बयान दर्ज कराए हैं, जो काफी चौंकाने वाले हैं।
लड़की ने बताया, दोनों मर्जी से साथ में रात बिताना चाहते थे
लड़की ने बताया है कि वह मेजर गोगोई की फेसबुक फ्रेंड रही है और अपनी मर्जी से उनसे मिलने होटल गई थी। एक अंग्रेजी में छपी खबर के मुताबिक, लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में बताया है कि जब वो पहली बार लीतुल गोगोई से मिली थी तो उन्होंने अपना नाम आदिल अदनान बताया था और वो इसी नाम की फेसबुक आईडी के जरिए मेजर की दोस्त भी बनी थी। हालांकि कुछ समय बाद ही लड़की को पता चल गया कि आदिल असल में मेजर गोगोई हैं जो फेक आइडेंटिटी से अकाउंट बनाए हैं।
लड़की के बालिग और नाबालिग होने पर संशय
लड़की ने बताया है कि वो मेजर को पहले से जानती थी और हम दोनों अपनी मर्जी से साथ में कुछ समय बिताना चाहते थे। वहीं अभी ये भी नहीं पता चल पाया है कि लड़की नाबालिग है या फिर बालिग, हालांकि मौके पर लड़की के पास से जो आधार कार्ड मिला है, उसमें लड़की के जन्म का साल 1999 लिखा है। हालांकि एक अधिकारी का कहना है कि अभी ये जांच का विषय है कि लड़की एडल्ट है या नहीं।
पुलिस और सेना कर रही है अपनी-अपनी जांच
लड़की ने बताया है कि वो मेजर गोगोई के दोस्त समीर अहमद मला को जानती है, लेकिन कभी उसने अपने पैरेंट्स को गोगोई के बारे में नहीं बताया है।
इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच की जा रही है। कश्मीर के आईजी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं. सेना ने भी मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, बुधवार को मेजर गोगोई एक कश्मीरी लड़की के साथ श्रीनगर के डलगेट इलाके में एक होटल में पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने पहले ही एक ऑनलाइन कमरा बुक किया था। दोनों के साथ मेजर गोगोई का दोस्त भी था। इस दिन मेजर गोगोई तय समय से आधा घंटा पहले होटल पहुंच गए थे। होटल के मैनेजर ने एक मीडिया पोर्टल को बताया है कि जिस वक्त वो होटल पहुंचे थे, उन्होंने एक नीली टोपी पहनी थी, पहले तो हम समझ नहीं पाए कि ये मेजर गोगोई हैं।
मेजर गोगोई का होटल के मैनेजर के साथ पहचान पत्र दिखाने को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मेजर गोगोई ने मौके पर अपना ड्राइविंग लाइसेंस दिखाया, जिसके बाद मैनेजर ने लड़की की आईडी मांगी। इसके बाद जाकर पता चला कि लड़की तो बड़गाम की ही है। इससे मैनेजर को शक हुआ और उन्होंने बुकिंग रद्द करके उनसे विनम्रता के साथ वहां से चले जाने के लिए कहा। मेजर ने बताया कि हमने उन्हें बताया कि हमारा नियम ऐसे मेहमानों को एक साथ ठहरने देने की इजाजत नहीं देता है, जिनके बीच नातेदारी न हो।’
इसके बाद होटल में ही मेजर गोगोई और मैनेजर के बीच विवाद हो गया। मैनेजर का कहना है, ‘होटल से बाहर निकलते वक्त वे (गोगोई) ड्राइवर पर चिल्लाए कि होटल के कर्मचारियों ने उनके साथ बदसलूकी की है। इस पर गाड़ी में बैठा व्यक्ति बाहर आ गया और उसने होटल के गेस्ट-रिलेशन मैनेजर के साथ हाथापाई की। मामला तब तनावपूर्ण हो गया जब हमारे मेहमानों को लेने के लिए आए कुछ गाड़ियों के ड्राइवरों ने उस आदमी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद गोगोई, उनके ड्राइवर और होटल कर्मचारी के बीच झगड़ा हो गया।’
हालात को बिगड़ते देखकर होटल के मैनेजमेंट ने पुलिस को बुला लिया और तीनों- गोगोई, लड़की और उन्हें गाड़ी से वहां पहुंचाने वाले शख्स, को सुबह 11 बजे के करीब, नीचे शहर में खनयार पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
Published on:
26 May 2018 04:02 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
