30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लेजर लाइट से चमक उठा भोलेनाथ का धाम, इस बार केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर ऐसा होगा नजारा

केदारनाथ धाम के कपाट 29 अप्रैल को खोले जाएंगे। इस बार केदारनाथ धाम मंदिर में शानदार नजारा देखने को मिलेगा।
2 min read
Google source verification
kedarnath 1

नई दिल्ली : महाशिवरात्रि के पर्व पर ग्यारहवें ज्योतिर्लिग केदारनाथ धाम के कपाट 29 अप्रैल को खोले जाएंगे। इस बार भोलेनाथ का धाम केदारनाथ धाम नए अवतार में नजर आएगा।

kedar 2

केदारनाथ धाम के मंदिर में लेजर लाइट का आयोजन किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस वर्ष केदारनाथ यात्रा का आगाज एक भव्य लाइट, साउंड और संगीत के कार्यक्रम से करने जा रही है।

kedarnath 3

इन दिनों केदारनाथ धाम में लेजर लाइट शो का अभ्यास चल रहा है। इसके लिए बाहर से आई टीमें धाम में काम कर रही हैं।

kedarnath 4

रंगबिरंगी लेजर लाइटों से केदारनाथ धाम जगमगाया है। लेजर लाइट के जरिए भगवान शिव की आकृति भी दिखाई गई।

kedarnath 6

इस लेजर शो का आयोजन हर रात को किया जाएगा। हर रात को बाबा केदारनाथ की महाआरती के बाद यह लेजर शो होगा।

kedarnath 6

शो के माध्य से बाबा केदारनाथ की स्‍थापना से लेकर प्रसिद्ध धामों व आपदा से पहले और बाद के कामों को दर्शाया जाएगा।

kedarnath 7

केदारनाथ मंदिर की बाहरी दीवारों पर यह लेजर लाइटें छोड़ी जाएंगी। बता दें कि इस बार केदारनाथ में कई ऐसे आकर्षण हैं जो तीर्थयात्रियों का ध्यान अपनी ओर खींचेंगे।