
Snake bite (Photo- Dead body demo pic)
कुसमी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिविलदाग के बरांदा कोना में जहरीले सांप के डसने (Young died due to snake bite) से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दरअसल वह घर के बाहर जमीन पर सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी व बच्चे बेड पर सोए थे। देर रात उसे पैर में किसी चीज के काटने का एहसास हुआ, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। सुबह तक उसकी तबीयत बिगड़ गई और मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। जांच में उसके पैर में सर्पदंश (Snake bite) के निशान मिले। युवक की मौत से पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिविलदाग के बरांदाकोना निवासी दिलीप यादव पिता रामप्रसाद बरगाह 30 वर्ष रविवार की रात घर के बाहर जमीन पर सो रहा था, जबकि पत्नी और बच्चे बेड पर सो रहे थे। देर रात किसी जहरीले सांप ने उनके पैर की अंगुली में डस (Snake bite to young man) लिया।
नींद में होने के कारण उसे सिर्फ किसी चीज के काटने का एहसास हुआ, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया। सुबह होते-होते तबियत बिगडऩे लगी और मुंह से झाग निकलने लगा। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन जान (Snake bite during sleeping) नहीं बचाई जा सकी।
घटना की सूचना मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज तथा समाज सेवी इंद्रदेव निकुंज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढ़स बंधाया तथा पुलिस को सूचना देकर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। इसके बाद किराए के वाहन की व्यवस्था कर शव को गांव भिजवाया। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज ने कहा कि शासन की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता मृतक के परिजन को शीघ्र दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
बारिश का सीजन शुरु होते ही रेंगने वाली मौत निकलने लगे हैं। इस दौरान जमीन पर सो रहे लोगों को वे डस ले रहे हैं। अक्सर देखा गया है कि ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी लोग अपने हालात की वजह से जमीन पर सोते हैं। ऐसे में कई बार उन्हें जहरीले सांप व अन्य जंतु काट लेते हैं। समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण उनकी मौत हो जाती है।
Published on:
29 Jun 2026 09:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
