29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News: सरगुजा में आकाशीय बिजली गिरने से 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत, बहन झुलसी, आम बीनते समय आई आफत

Sky Lightning in Surguja: तेज हवा चलने के दौरान स्कूल मैदान में आम बीन रहे थे दोनों बच्चे, जबकि मवेशी चरा रहा था तीसरा, अचानक आकाशीय बिजली गिरने से तीनों आए चपेट में
3 min read
Google source verification
Sky lightning

Breaking news, स्कूल परिसर में बिलखते मृतकों के परिजन (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सोमवार की शाम करीब 4.30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से 5 वर्षीय मासूम, 9वीं की छात्रा समेत 3 लोगों की मौत (3 died in sky lightning) हो गई। जबकि 5 वषीय मासूम की बड़ी बहन झुलस गई। घटना के दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवा चल रही थी। इस दौरान स्कूल मैदान में लगे पेड़ से गिर रहे आम को तीनों बच्चे बीन रहे थे। इसी दौरान वहां अचानक आकाशीय बिजली आ गिरी। इसकी चपेट में तीनों बच्चे समेत पास में ही मवेशी चरा रहा युवक आ गया। घटना में 2 बच्चे व युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गई। इस हृदयविदारक घटना में बच्चों व युवक की मौत से उनके परिजन समेत गांव में मातम पसर गया है।

सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमकी के खुटीपारा में सोमवार की शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने लगी। इस दौरान गांव का ही रामसाय बरगाह पिता टिरकू 36 वर्ष स्कूल मैदान के पास मवेशी चरा रहा था।

जबकि 5 वर्षीय सागर पिता राजनाथ व उसकी 12 वर्षीय बहन श्रद्धा तथा बलरामपुर जिले के डवरा चौकी अंतर्गत ग्राम दुप्पी निवासी 9वीं की छात्रा रानी पिता मोहरसाय 14 वर्ष स्कूल मैदान में लगे आम पेड़ के नीचे खड़े थे। तेज हवा चलने के कारण आम गिरने लगे तो तीनों बच्चे बीनने लगे। इसी दौरान वहां तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली (Sky lightning fell) आ गिरी।

इसकी चपेट में सागर, श्रद्धा और रानी समेत मवेशी चरा रहा रामसाय आ गए। घटना में मासूम सागर, छात्रा रानी और रामसाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्रद्धा गंभीर रूप से झुलस गई। खबर मिलते ही गांव के लोग स्कूल मैदान में पहुंचे और सभी को स्थानीय धौरपुर अस्पताल में लाया गया।

यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने सागर, रानी व रामसाय को मृत (2 child died from sky lightning) घोषित कर दिया। जबकि श्रद्धा को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Sky lightning in Dhaurpur: गांव में पसरा मातम

आकाशीय बिजली (Sky lightning fell in Ambikapur) गिरने की घटना में 2 बच्चों व युवक की मौत से उनके परिजनों व गांव में मातम पसर गया है। बच्चों का शव देख माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना में मृत 9वीं की छात्रा अपने गांव से रिश्तेदार के घर घूमने आई थी। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गई।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग