
ई श्रीधरन
नई दिल्ली। केरल विधानसभा चुनाव में इस बार मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन का नाम गूंज रहा है। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। केरल भाजापा के प्रमुख के सुरेंद्रन ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।
केरल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले ई श्रीधर ने भाजपा का दामन थामा था। मेट्रो मैन ई श्रीधरन का भाजपा में शामिल होना केरल चुनाव के लिहाज से पार्टी की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। मेट्रो मैन के नाम से लोकप्रिय श्रीधरन की छवि एक बेदाग नौकरशाह की रही है।
राज्य में पार्टी की जीत होगा लक्ष्य: श्रीधरन
21 फरवरी को भाजपा में शामिल होने के बाद ई श्रीधरन ने कहना था कि उनका मुख्य लक्ष्य पार्टी को केरल में सत्ता में लाने में मदद करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी जीत जाती है। तो वे राज्य का सीएम बनने के लिए तैयार रहेंगे और अगर उन्हें यह पद मिलता है, तो उनका जोर राज्य में बुनियादी ढांचे को विकसित करना रहेगा।
उन्होंने कहा कि अगर भाजपा इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करती है तो पार्टी का ध्यान राज्य में बड़े स्तर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास करना और राज्य को कर्ज के जाल से मुक्त करना होगा।
पीएम मोदी की थी तारीफ
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले ई श्रीधरन ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि मोदी देश के सबसे योग्य नेताओं में से एक हैं और उनके हाथ में देश की कमान होने से बेहतर भविष्य की ओर बढ़ा जा सकता है।
विदेशो से भी मिला सम्मान
ई श्रीधरन दिल्ली मेट्रो सहित पहले फ्रेट कॉरिडोर को समय से पहले दौड़ाने के मामले में प्रसिद्ध बटोर चुके हैं। ई श्रीधरन को वर्ष 2001 में पद्म श्री और वर्ष 2008 में पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इतना ही नहीं फ्रांस सरकार ई श्रीधरन को वर्ष 2005 में अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। वहीं अमरीका विश्व प्रसिद्ध पत्रिका टाइम मैग्जीन ने श्रीधरन को एशिया हीरो के टाइटल से नवाजा था।
Published on:
04 Mar 2021 03:51 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
