7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल बाढ़ः राहुल गांधी ने कहा कुदरत के कहर को अविलंब राष्ट्रीय आपदा घोषित करें

केरल बाढ़ः भगवान के घर में मची तबाही, राहुल गांधी ने कहा कुदर के कहर को अविलंब राष्ट्रीय आपदा घोषित करें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 18 Aug 2018, 12:52 PM IST

kerala flood

केरल बाढ़ः राहुल गांधी ने कहा कुदरत के कहर को अविलंब राष्ट्रीय आपदा घोषित करें

नई दिल्ली। केरल पर आए कुदरत के सबसे बड़े कहर से अब तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में मची इस तबाही के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल पहुंचे और उन्होंने बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई दौरा भी किया। इस बीच राज्य में युद्धस्तर पर राहत और बचाव का काम जारी है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि अब तक बाढ़ की वजह से 19,512 करोड़ का नुकसान हो चुका है। करेल में आई बाढ़ पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आपात बैठक बुलाई है, वहीं केंद्र सरकार की ओर से मृतक के परिजनों के 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए के मुआवजे की घोषणा की गई है। हालात का जायजा लेने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि केरल के साथ पूरा देश खड़ा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा राष्ट्रीय आपदा घोषित हो
केरल में आई कुदरत की सबसे बड़ी मार पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने है केंद्र सरकार से मांग की है इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए। आपको बता दें कि विभिन्न राज्यों की ओर से लगातार मदद पहुंचाई जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से 500 करोड़ रुपए की राहत राशि का ऐलान किया गया है, जबकि केरल सरकार ने केंद्र से 2 हजार करोड़ रुपए की राहत राशि की मांग की है।

उधर...केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने केंद्र सरकार द्वारा महज ५०० करोड़ रुपये की सहायता राशि के दिए जाने पर आपत्ति जताई और कहा कि ५०० करोड़ पर्याप्त नहीं हैं, केंद्र को कम से कम १००० करोड़ रुपये की पहली किश्त देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि केरल को शुरुआत से खड़ा करना पड़ेगा।

वरुण गांधी ने दी राहत राशि
भारतीय जनता पार्टी के नेता वरुण गांधी ने केरल में आई इस आपदा पर अपना योगदान दिया। वरुण गांधी ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 3.14 लाख रुपए राहत राशि दी।