7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल में बाढ़ से चिंतित हुआ संयुक्त राष्ट्र, अब तक जा चुकी है 300 से अधिक जान

केरल में कुदरत ने तांडव मचा रखा है उसने पूरे देश को देश हिलाकर रख दिया है। सदी की सबसे बड़ी तबाही की गुंज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों तक पहुंची है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 18 Aug 2018, 10:38 AM IST

न्यूयॉर्क। केरल में कुदरत ने तांडव मचा रखा है उसने पूरे देश को देश हिलाकर रख दिया है। सदी की सबसे बड़ी तबाही की गुंज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों तक पहुंची है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस केरल में बांध से हुए लोगों की मौत और तबाही से चितित हैं।

गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने इस मामले में जारी किया बयान

आपको बता दें कि वैश्विक संगठन इस घटनाक्रम पर करीब से नजर बनाए हुए है। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने शुक्रवार इस मामले में एक बयान जारी किया। प्रवक्ता ने संवाददाताओं को बताया कि संयुक्त राष्ट्र भारत में बाढ़ से मची तबाही और मौतों से काफी दुखी है। गौरतलब है कि केरल में इस साल आई ये बाढ़ लगभग 100 सालों में सबसे विनाशकारी बाढ़ है।

ये भी पढ़ें:- जिस देश ने कभी भारत को बनाया था गुलाम, आज अटल जी के सम्मान में झुकाया अपना राष्ट्रीय ध्वज

भारत के पास इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सक्षम मशीनरी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब प्रवक्ता से यह पूछा गया कि क्या भारत ने संयुक्त राष्ट्र से किसी तरह की मदद की मांग की है? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अभी तक भारत की ओर से इस तरह के मदद की मांग नहीं की गई है। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि आपको पता ही होगा कि भारत के पास इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सक्षम मशीनरी है।

ये भी पढ़ें:- अमरीका: पादरियों द्वारा किए गए यौन शोषण पर ग्रैंड ज्यूरी रिपोर्ट जारी, 70 सालों में 1000 से ज्यादा बच्चों के साथ दुष्कर्म

घटना पर करीब से नजर रखे हुए गुटेरेस

उन्होंने कहा, 'लेकिन यकीनन हमारी टीम और मैं हमारे रेजिडेंट समन्वयक यूरी अफानासेव के संपर्क में हैं। वे इस घटना पर करीब से नजर रखे हुए हैं।'