अमरीकी कैथलिक चर्चों में बच्चों के यौन शोषण पर यह अब तक की सबसे बड़ी जांच है। यह जांच 18 महीने तक चली जिसका नेतृत्व पेन्सिलवेनिया स्टेट अटॉर्नी जनरल जोश शैपिरो कर रहे थे। इस ज्यूरी में उनके साथ हैरिसबर्ग, पीट्सबर्ग, ऐलेनटाउन, स्क्रैनटन, एरी और ग्रीन्सबर्ग जिलों के भी अधिकारी शामिल थे। इस रिपोर्ट के पब्लिक होने के बाद अमरीका में हड़कंप मच गया है। दर्जनों पादरियों ने रिपोर्ट को जारी करने से रोकने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था । पादरियों को डर है कि रिपोर्ट में उनके नाम आने से उनकी छवि को गहरा नुकसान पहुंचेगा।