रिपोर्ट में कहा गया कि आतंकी संगठन की भारतीय उपमहाद्वीप इकाई (एक्यूआईएस) देश में हमले करने की फिराक में है। हालांकि, संतोषजनक बात ये है कि देश की सुरक्षा व्यवस्था को भेद पाना उनके बस की बात नहीं है, क्योंकि संगठन के पास इसके लिए क्षमता कम है। ये खुलासा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 22वीं रिपोर्ट में कहा गया, जिसे उन्होंने अल कायदा प्रतिबंध समिति को प्रतिबंध निगरानी दल ने सौंपी थी।