20 आतंकी हुए थे ढेर
अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में अमरीका के नेतृत्व वाले नाटो गठबंधन बलों द्वारा रातभर किए गए हवाई हमले में तालिबान के कम से कम 20 आतंकियों को मार गिराया गया और साथ ही हथियारों और गोला-बारूद के चार बड़े डिपो को भी नष्ट कर दिया गया। क्षेत्र में आर्मी कोर्प 209 शाहीन के प्रवक्ता हनिफ रेजाई ने बताया कि दहन ई घोरी जिले के अका खिल गांव के समीप तालिबान ठिकाने पर शुक्रवार रात को यह हमला किया गया था। रेजाई ने कहा, "मरने वालों में तालिबान का एक स्थानीय नेता भी शामिल था, जिसने प्रांत में समूह के सारा केट्टा या लाला इकाई के कमांडर के रूप में काम किया था।" एक अलग घटना में तालिबान के डिविजनल कमांडर मौलवी सलाउद्दीन और उसके दो सहयोगियों को शुक्रवार रात को उसी जिले में अफगान सेना के जवानों ने एक अभियान में मार गिराया।