7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तानः बम विस्फोट में 6 लोगों की मौत, 7 घायल

अफगानिस्तान एक बार फिर आतंकियों के हमले से दहल गया। बुधवार को एक बम विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 8 Aug 2018, 9:40 PM IST

bom blast

अफगानिस्तानः बम विस्फोट में 6 लोगों की मौत, 7 घायल

मजार-ए-शरीफ। अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में सड़क किनारे लगाए गए एक बम के फटने से बुधवार को छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। बल्ख प्रांत के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि, "विस्फोट सुबह शोलगारा जिले के कच काजल गांव में सड़क किनारे एक वाहन के विस्फोटक उपकरण से टकराने के बाद हुआ।" अधिकारियों ने दावा किया कि विस्फोटक उपकरण को तालिबान आतंकियों ने लगाया था।

ये भी पढ़ें- सीजफायर खत्म होते ही चेक प्वाइंट पर तालिबानी आतंकियों का बड़ा हमला, 30 सैनिकों की मौत, लेकिन...

इससे पहले 50 लोगों की हुई थी मौत
इससे पहले अफगानिस्तान के लोगर प्रांत में तालिबान के साथ संघर्ष में सुरक्षा कर्मियों और नागरिकों सहित पचास लोग मारे गए थे। स्थानीय मीडिया के अनुसार, तालिबानी आतंकवादियों ने अजरा जिले और आसपास के क्षेत्रों पर हमला किया जिसके बाद सोमवार देर रात संघर्ष शुरू हुआ। एक अधिकारी ने बताया, "आतंकवादी जिले के मध्य के पास तक पहुंच गए थे।

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान: उप राष्ट्रपति अब्दुल रशीद दोस्तम के लौटते ही काबुल एयरपोर्ट पर धमाका, 14 की मौत

तखार प्रांत में 16 जवानों की गई थी हत्या
28 जुलाई को भी तालिबान ने तखार प्रांत में अफगान बॉर्डर पुलिस की सीमा चौकी पर हमला कर 16 जवानों की हत्या कर दी थी। इससे पहले 25 जून को पूर्वोत्तर प्रांत कुनार में आत्मघाती हमले में नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी जबकि तीन घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान: शिक्षा विभाग की इमारत में अज्ञात बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 10 लोगों की मौत

जनवरी से अब तक हो चुकी है 1690 की मौत
संयुक्त राष्ट्र मिशन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में इस वर्ष संघर्ष संबंधित घटनाओं में अबतक करीब 1690 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 3430 से अधिक घायल हो चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल की अपेक्षा इस साल 12 फीसदी मौतें ज्यादा हुई है।