जलालाबाद। अफगानिस्तान में फिर से आतंकी हमला हुआ है। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद शहर में अज्ञात बंदूकधारियों ने नांगरहार शिक्षा विभाग पर हमला किया है। इस फायरिंग में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। सरकारी अधिकारी ने हमले और मौतों की पुष्टि कर दी है। वहीं कहा गया है कि स्थिति पर अब नियंत्रण है। हालांकि अभी पता नहीं है कि कितने बंदूकधारी थे। जिन्होंने इस हमले को अंजाम दिया। चश्मदीदों का कहना है कि विभाग के कंपाउंड में करीब 50 लोग फंस गए थे। सरकार के नुमाइंदों ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। जैसे ही हमले की खबर सुरक्षाबलों को मिली वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। स्पेशल फोरसेज भी वहां देखी गईं। अभी इस हमले की किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।