17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोमालिया के आंतरिक मंत्रालय पर आतंकी हमला, बम विस्फोट में 7 लोगों की मौत

हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन अल-शबाब ने ली है।

2 min read
Google source verification
somalia

सोमालिया के आंतरिक मंत्रालय पर आतंकी हमला, बम विस्फोट में 7 लोगों की मौत

मोगादिशू। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू धमाके से दहल गई। यहां बम विस्फोट में सात लोगों के मारे जाने की खबर है। खबरों के मुताबिक शनिवार को आंतरिक मंत्रालय की इमारत के पास हुए दो कार बम विस्फोटों में हुए। इस ब्लास्ट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। वहीं मंत्रालय परिसर के नजदीक हुए इस बम विस्फोट में 13 लोग घायल भी हो गए। हमले के बाद मंत्रालय के अधिकारी, कर्मचारी कुछ देर के लिए घटनास्थल पर फंसे रहे। चश्मदीदों के मुताबिक कुछ कर्मचारियों की मौत खिड़की और दिवारों से कूदने के दौरान जख्मी हुए और उनकी मौत भी हो गई। हालांकि सुरक्षा बलों ने फौरन मोर्चा संभालते हुए दर्जनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिन्हें एंबुलेंस से अस्तपाल में भर्ती किया गया। स्थानीय मीडिया ने कहा कि मृतकों में जवान, पत्रकार और सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। सोमालिया स्थित अफ्रीकी संघ के मिशन ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवादियों ने एक बार फिर साबित किया है कि वे सोमालिया में स्थायित्व और विकास के विरोधी हैं।

यह भी पढ़ें: कर्ज के दलदल में पाकिस्तान, गरीबों का पैसा शरीफ ने अपने बैंक खातों में भरा: इमरान खान
मारे गए हमलावर

पुलिस कप्तान मौहम्मद हुसैन के मुताबिक शनिवार को हमला हुआ जब आत्मघाती ने कार बम को आंतरिक मंत्रालय के गेट पर विस्फोट किया। ये घटना राष्ट्रपति आवास और संसद के मुख्यालय के निकट स्थित है। वहीं अन्य ब्लास्ट पुलिस स्टेशन के बाहर हुआ। इस हमले के बाद दो घंटे तक पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुए। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने सभी हमलावरों को मार गिराया। बता दें कि हमलावरों की संख्या तीन थी। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन अल-कायदा से संबंध रखने वाले अल-शबाब ने ली है। बता दें कि अल-शबाब खूंखार आतंकी संगठन है। एक वक्त था जब सोमालिया की अधिकतर भाग पर कब्जा अल-शबाब ने नियंत्रण कर लिया था। वे अधिकतर सोमालिया की राजधानी मोगादिशू के हाई प्रोफाइल क्षेत्र को निशाना बनाते हैं।