3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्ज के दलदल में पाकिस्तान, गरीबों का पैसा शरीफ ने अपने बैंक खातों में भरा: इमरान खान

इमरान खान ने पूर्व पीएम नवाज शरीफ पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं उन लोगों से सवाल पूछना चाहता हूं, तो आज भी नवाज शरीफ के साथ खड़े हैं। क्या आपको अल्लाह को जवाब नहीं देना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 7 Jul 2018, 7:05 PM IST

Imran Khan

कर्ज के दलदल में पाकिस्तान, गरीबों का पैसा शरीफ ने अपने बैंक खातों में भरा: इमरान खान

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में 10 साल की सजा के फैसले के बाद मुल्क की राजनीति में बड़ा उलट-फेर शुरू हो गया है। आम चुनाव में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान इस वक्त देश के सबसे ताकतवर नेताओं में गिने जा रहे हैं। इस्लामाबाद में रैली को संबोधित करते हुए इमरान खान ने नवाज शरीफ परिवार पर जमकर हमला बोला। पाकिस्तान पर मौजूदा कर्ज को लेकर खान ने शरीफ को निशाना बनाया।

'10 साल से कर्ज के दलदल में पाकिस्तान'
पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि 10 साल पहले पाकिस्तान पर छह अरब रूपए का कर्ज था, जो अब बढ़कर 27 हजार अरब रूपए हो चुका है। कभी अमरीकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रूपए की कीमत 60 रूपए थी जो अब गिरकर 125 रूपए हो चुका है। ऐसा पहली बार हुआ है कि पाकिस्तान कर्ज के दलदल में इस तरह फंसा हुआ है। अगर पाकिस्तान को खुशहाल मुल्क बनाना है तो हमें मदीना के दिखाए रास्ते पर चलना होगा।

गरीबों का पैसा नवाज परिवार के खाते में: इमरान

इमरान खान ने पूर्व पीएम नवाज शरीफ पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं उन लोगों से सवाल पूछना चाहता हूं, तो आज भी नवाज शरीफ के साथ खड़े हैं। क्या आपको अल्लाह को जवाब नहीं देना है। शरीफ का परिवार 30 हजार करोड़ रूपए के भ्रष्टाचार का आरोपी है। जो पैसा मुल्क की तरक्की में लगना चाहिए वो नवाज के बच्चों के खाते में जमा है। पूरा पाकिस्तान जानता है कि वे लोग झूठ बोल रहे हैं लेकिन अब अदालत ने सच्चाई सबके सामने ला दी है।

यह भी पढ़ें: आतंकी हाफिज सईद बोला- हमारी सरकार बनी तो भारत पर करेंगे परमाणु हमला

नवाज शरीफ को हुई है 10 साल की सजा

नवाज शरीफ ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह जवाबदेही अदालत द्वारा उन्हें 10 साल जेल की सजा सुनाए जाने के बाद वह पाकिस्तान आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इसलिए सजा दी गई है, क्योंकि उन्होंने देश के 70 साल के इतिहास को बदलने की कोशिश की है। नवाज ने कहा कि अगर वोट के लिए सम्मान की मांग करने की सजा जेल है, तो मैं उसका सामना करने के लिए आ रहा हूं।

शरीफ बोले- संघर्ष जारी रखूंगा

तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज ने कहा कि वह उन लोगों के गुलाम नहीं रहेंगे, जो अपनी शपथ और पाकिस्तान के संविधान का उल्लंघन करते हैं। मैं वादा करता हूं कि मैं तबतक यह संघर्ष जारी रखूंगा, जबतक कि पाकिस्तानियों को उन बेड़ियों से मुक्ति नहीं मिल जाएगी।