3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मरियम नवाज की जगह चुनावी मैदान में उतरेंगे ये दो शख्स, पाकिस्तान मुस्लिम लीग ने किया ऐलान

पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने जा रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 7 Jul 2018, 5:42 PM IST

maryam

मरियम नवाज की जगह चुनावी मैदान में उतरेंगे ये दो शख्स, पाकिस्तान मुस्लिम लीग ने किया ऐलान

कराची। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद वहां पर सियासी पारा गर्म है। वहीं नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग ( नवाज ) ने भी अपनी रणनीति में बदलाव किया है। नवाज शरीफ की बेटी मरयम शरीफ की जगह अब पार्टी ने दो नए उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। NA -127 पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग के नए उम्मीदवार होंगे अली परवेज। अली परवेज पार्टी के लाहौर अध्यक्ष परवेज मलिक के बेटे हैं। वहीं PS-173 सीट पर इरफान शफी खोखार को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि मरियम नवाज लाहौर की एनए-127 और पंजाब विधानसभा की पीपी-173 सीट से आम चुनावों में हिस्सा लेने वाली थीं लेकिन पाकिस्तान की एक अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए उन्हें सात साल की सजा सुनाई है। गौर करने वाली बात ये है कि पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव में मरियम नवाज की संपत्ति को घोषित करना बड़ा मुद्दा रहा था, क्योंकि चुनाव से पहले वह कहती थीं कि उनके पास कोई संपत्ति नहीं है। लेकिन चुनाव में उन्होंने 84 करेाड़ की संपत्ति घाेषित की। वह पाकिस्तान के सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक थीं।

पाकिस्तान: भ्रष्टाचार मामले में नवाज शरीफ को 10 और मरियम को 7 साल की जेल

मरियम को मिली है 7 साल की सजा

बता दें कि पाकिस्तान की एकाउंटिबिलिटी कोर्ट ने नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में 10 साल की सजा सुनाई है। उनकी पुत्री मरियम नवाज को 7 साल की सजा हुई। ये सजा लंदन के एवियन फील्ड में 4 फ्लैट के मामले में मिली है। उल्लेखनीय है कि नवाज शरीफ और उनकी बेटी इस समय लंदन में ही हैं। इस फैसले के बाद अब मरियम का राजनीतिक भविष्य दांव पर लग गया है। गौरतलब है कि नवाज शरीफ और उनके तीन बच्चों के खिलाफ जवाबदेही अदालत में भ्रष्टाचार के चार मामले चल रहे हैं। पनामा पेपर मामले में पिछले साल हाई कोर्ट के फैसला सुनाने के बाद नेशनल एकाउंटबिलिटी ब्यूरो ने जवाबदेही अदालत में मामला दायर किया था। लंदन की एवेनफील्ड संपत्तियों पर सुनवाई कर रही जवाबदेही अदालत ने तीन जुलाई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था और कहा था कि छह जून को फैसला सुनाया जाएगा फैसले के बाद शरीफ प्रधानमंत्री पद के लिये अयोग्य हो गए थे।